July 16, 2024 2:10 PM

भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस शासन के दौरान घोटालों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि का आरोप लगाया

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन के दौरान पिछले एक साल में कर्नाटक में घोटालों के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में भी वृद्धि हुई है। नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने आरोप लगाया कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सिद्धारमैया भी इस कथित घोटाले में शामिल हैं। सुश्री करंदलाजे ने कहा कि कर्नाटक में अन...

July 13, 2024 2:09 PM

विधानसभा उपचुनाव: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी, पंजाब के जालंधर में आप को मिली जीत उत्तराखंड में आगे है कांग्रेस

  सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार को हुए उपचुनाव में अब तक तीन नतीजे प्राप्‍त हुए हैं। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जालंधर पश्चिम आरक्षित विधानसभा सीट जीत ली है। हिमाचल प्रदेश से सत्तासीन कांग्रेस ने देहरा सीट पर कब्जा कर लिया है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज सीट जीती है। अभी छह राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है।      पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 हजार 325 वोटों के अंतर से जीत ह...

July 12, 2024 1:49 PM

भारतीय जनता पार्टी ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लोगों और मीडिया को गुमराह कर रही है आम आदमी पार्टी 

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर लोगों और मीडिया को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पार्टी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय का आज का फैसला आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है बल्कि शीर्ष अदालत ने इस बात पर मुहर लगाई है कि श्री केजरीवाल इस मामले में आरोपी हैं और प्रवर्तन निदेशालय के पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं।      उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल क...

July 12, 2024 10:32 AM

भारतीय जनता पार्टी ने कहा- दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए

  भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि 2014 से 2023 के दस वर्ष के दौरान देश में 12 करोड़ 50 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इस कारण दुनिया में सर्वाधिक रोजगार सृजित करने वाले शीर्ष देशों में सम्मिलित हो गया है। नई दिल्‍ली में पार्टी प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में यह जानकारी दी।    उन्‍होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच यू.पी.ए. सरकार के शासन में केवल 2 करोड़ 90 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ एक स्थिर सरकार है।     ...

July 10, 2024 9:10 PM

कथित दिल्ली आबकारी घोटाले को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा

कथित दिल्ली आबकारी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी द्वारा दिल्ली की एक अदालत में नया पूरक आरोप पत्र दाखिल किये जाने के बाद भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आरोप पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 39 करोड़ रुपये कैसे बांटे गए। श्री सचदेवा ने कहा कि आरोप पत्र में यह भी बताया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कितने समन जारी किए गए और उन्होंने जांच में किस तरह सहयोग नहीं किया। इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्...

July 10, 2024 4:42 PM

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राज कुमार आनंद तथा विधायक करतार सिंह तवंर भी आज भाजपा में शामिल

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राज कुमार आनंद तथा विधायक करतार सिंह तवंर भी आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कुछ अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हुए ।

July 8, 2024 8:14 PM

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में राज्‍य भाजपा इकाई की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में राज्‍य भाजपा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पिछले दस वर्षों में देश ने बहुत विकास किया है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार ने राज्‍य में कई विकास परियोजनाएं शुरू की है और डबल इंजन सरकार राज्‍य के विकास को तेजी से बढाएगी। राज्‍य भाजपा अध्‍यक्ष डी पुरंदेश्‍वरी ने कहा कि लोगों ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एनडीए सरकार की नीतियों के समर्थन में मतदान ...

July 8, 2024 12:11 PM

आंध्र प्रदेश: भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज आंध्र प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए राजामहेंद्रवरम पहुंचने के लिए विजयवाड़ा हवाई अड्डे पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने डॉ. एल. मुरुगन का स्वागत किया। बाद में केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से राजामहेंद्रवरम के लिए रवाना हो गए।

July 4, 2024 8:57 AM

भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी को कल शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पिछले सप्ताह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी

July 3, 2024 12:02 PM

दिल्ली: भाजपा नेताओं ने कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

  दिल्ली भाजपा नेताओं ने एक विशेष समुदाय के बारे में कथित तौर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कथित तौर पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए श्री गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए यह बयान दिया। हालाँकि, श्री गांधी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनकी टिप्पणियाँ भारतीय जनता पार्टी के लिए थीं, न कि ...