August 21, 2024 8:07 AM

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी किया नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेता राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्र शासित प्रदेश में 18 और 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा।

August 13, 2024 1:54 PM

कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए सीबीआई जांच की मांग की

  कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राज्य सरकार पर असामाजिक तत्वों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। श्री त्रिवेदी ने विपक्षी दलों की भी निंदा करते हुए कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के नेता कोलकाता की घटना पर चुप हैं। उन्‍होंने कन्नौज बलात्कार घटना में समाजवादी पार्टी के एक नेता की कथित संलि...

August 11, 2024 11:01 AM

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज से तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत आज से राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। पार्टी ने बताया कि तिरंगा यात्रा मंगलवार को संपन्न होगी और देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए राज्य के विभिन्न शहरों, गांवों, गलियों और मोहल्लों से गुजरेगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य, क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ...

August 9, 2024 11:34 AM

भारतीय जनता पार्टी 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का करेगी आयोजन 

  राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में भारतीय जनता पार्टी 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एक वक्‍तव्‍य में बताया कि 12 से 14 अगस्त तक सभी स्‍वतंत्रता सेनानियों और देश के सभी युद्ध स्‍मारकों पर पुष्पचक्र और पुष्पांजलि अर्पित किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि 14 अगस्त को सभी जिलों में एक मूक मार्च सहित विभाजन स्मरण दिवस मनाया जाएगा। श्री चुघ ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक...

August 2, 2024 10:06 AM

नई दिल्‍ली :  भाजपा को जानो पहल के अंतर्गत जेपी नड्डा ने की वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह से भेंट

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा को जानो पहल के अंतर्गत कल नई दिल्‍ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह से भेंट की। श्री नड्डा ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रॉन्‍ग के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। दोनों नेताओं ने पिछले दशक के दौरान भारत और वियतनाम के बीच संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि पर चर्चा की।      स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री के रूप में श्री नड्डा ने वियतनाम के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में संबंध और मजबूत करने की पेशकश की। उन्‍होंने दोन...

August 1, 2024 9:13 AM

तेलंगाना: भाजपा ने किसानों के कृषि ऋण माफी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन शुरू की

केंद्रीय कोयला तथा खनन मंत्री और तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने राज्य में किसानों के लिए कृषि ऋण माफी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। कल शाम हैदराबाद में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों के लिए भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में हेल्पलाइन नंबर 8886100097 की घोषणा की और किसानों से मदद के लिए इस नंबर पर कॉल करने को कहा।   श्री रेड्डी ने कहा कि भाजपा कर्जमाफी नहीं पाने वाले किसानों का ब्योरा जुटाए...

July 26, 2024 12:37 PM

कर्नाटक: भाजपा सांसदों ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में कथित घोटाले के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में किया विरोध प्रदर्शन 

      कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में कथित घोटाले के मुद्दे पर आज संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस संबंध में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की। श्री जोशी संसद के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।  उन्‍होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इस घोटाले में सीधे तौर पर शामिल हैं और अब मामले की जांच केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) को सौंप देनी चाहिए। ...

July 26, 2024 9:17 AM

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की

  भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि दिलीप जायसवाल बिहार राज्य इकाई के नए प्रमुख होंगे। राज्य विधान परिषद के सदस्य श्री जायसवाल, सम्राट चौधरी का स्थान लेंगे, जो अब उप मुख्यमंत्री हैं। राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे सीपी जोशी का स्थान लेंगे। पार्टी ने छह राज्यों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किये हैं। हरीश द्विवेदी, को असम, सांसद अतुल गर्ग को चंडीग...

July 25, 2024 1:06 PM

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपध्‍याय द्वारा की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने कल लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपध्‍याय द्वारा की गई टिप्पणियों पर आपत्ति दर्ज की है। सदन में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और अभिजीत गंगोपध्‍याय की बीच तीखी बहस हुई। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भाजपा सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सांसद द्वारा की गई टिप्पणी उचित नहीं है और सदन की मर्यादा के खिलाफ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उन टि...

July 18, 2024 1:55 PM

राजनीतिक फायदे के लिए हिंसा और हत्या जैसे शब्दों का प्रयोग करना निराशाजनक है: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि राजनीतिक फायदे के लिए कुछ पार्टियों द्वारा हिंसा और हत्या जैसे शब्दों का प्रयोग करना निराशाजनक है। नई दिल्‍ली में आज संवाददाता सम्‍मेलन में श्री त्रिवेदी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी के लेख का जिक्र किया जिसमें नकारात्‍मक माहौल और सुरक्षा गतिविधियों तथा इनके देश में प्रभाव की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है। उन्‍होंने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला और अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प पर हाल ही के हमले से स्थिति क...