September 8, 2024 9:08 PM
राजनीतिक दलों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है
राजनीतिक दलों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में 18 और 25 सितम्बर तथा पहली अक्तूबर को तीन चरणों में वोट डाले जाएगें। मतगणना आठ अक्तूबर को होगी। रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज रामबन जिले में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 बहाल करने के कांग्रेस पार्टी के दावे के खिलाफ कडा रूख अपनाते हुए कहा कि जब तक केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, यह अनुच्छेद बहाल नही होगा...