September 26, 2024 5:34 PM
कांग्रेस पार्टी देश में विघटनकारी ताकतों को बढ़ावा दे रही है- जगत प्रकाश नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह देश में विघटनकारी ताकतों को बढ़ावा दे रही है। ओडिशा में भाजपा के सदस्यता अभियान को शुरू करने के लिए उन्होंने भुवनेश्वर में पार्टी मुख्यालय में एक बैठक को संबोधित किया। श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाने का जबकि भाजपा नेताओं को जमीनी स्तर से जोड़ने का काम करती है। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान पर बात करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि पार्टी में पिछली ...