July 21, 2024 1:42 PM

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे आज 82 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री खरगे के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।     कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी श्री खरगे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने श्री खरगे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

June 20, 2024 11:23 AM

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी

  उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराष्‍ट्रपति ने जनसेवा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। श्री धनखड़ ने राष्ट्रपति की लम्बे, खुशहाल और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।  

June 20, 2024 11:19 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों के प्रति उनकी सेवा भावना एक सशक्त मार्गदर्शक है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा करोड़ों लोगों के लिए आशा का संबल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए देश सद...

June 20, 2024 8:30 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर आज विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण करेगा आकाशवाणी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर आकाशवाणी राष्ट्रपति के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण करेगा।   इसका प्रसारण आकाशवाणी के गोल्ड और सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर किया जाएगा। यह भेंटवार्ता आकाशवाणी के यूट्यूब चैनल और अन्य मीडिया चैनलों पर सुनी जा सकती है।