August 6, 2024 10:47 AM
बिम्सटेक के व्यावसायिक शिखर सम्मेलन का आज नई दिल्ली में उद्घाटन करेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
नई दिल्ली में आज भारत की मेजबानी में बिम्सटेक यानी बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल के व्यावसायिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर तीन दिन के इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जबकि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अन्य नेता इसे संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बिम्सटेक के सदस्य देशों के कई मंत्री, उच्च अधिकारी, नीति निर्माता, उद्यमी और उद्योग जगत से जुडे़ लोग भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बिम्सटेक व्यावसायिक शिखर सम्मेलन ब...