June 20, 2024 9:16 AM

शिक्षा मंत्रालय ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

शिक्षा मंत्रालय ने पटना में नीट-यूजी परीक्षा, 2024 के आयोजन में कथित अनियमितताओं पर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से निपटाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं में संलिप्त किसी भी व्यक्ति/संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।     इस महीने की शुरुआत में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय को बताया था कि नीट-यूजी 2024 के 1563 उम्मीदवारों के अंक, ज...

June 19, 2024 1:59 PM

भारत अपनी शिक्षा और ज्ञान प्रणाली को मजबूत कर महाशक्ति का स्थान हासिल कर सकता है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि ज्ञान, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्री मोदी ने बिहार के राजगीर में आज नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करने के बाद सुषमा स्वराज सभागार में छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी शिक्षा और ज्ञान प्रणाली को मजबूत कर महाशक्ति का स्थान हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया के सामने हमारी पहचान और परंपराओं का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नालंदा व...

June 19, 2024 12:44 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्‍होंने नए परिसर में एक पट्टिका का अनावरण करने के साथ एक पौधा भी लगाया। श्री मोदी की यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पटना मंडल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को प्राचीन खंडहरों के बारे में जानकारी दी।   उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय ...

June 19, 2024 8:19 AM

आज बिहार के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे नालंदा जिले के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित सुषमा स्वराज सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री विश्व धरोहर नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन अवशेषों का भी दौरा करेंगे, जिनका नवनिर्मित विश्वविद्यालय से गहरा संबंध है। नालंदा विश्वविद्यालय की कल्पना भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच एक संयुक्त सहयोग के रूप में की गई है। उद्घाटन समारोह में बिहार के र...

June 15, 2024 1:12 PM

बिहार में शुरू हुआ राज्य स्तरीय आम महोत्सव, एक हजार से अधिक किसान, उद्यान और बागवानी विशेषज्ञ तथा वैज्ञानिक ले रहे हैं भाग

बिहार में आज राज्य स्तरीय आम महोत्सव आमोत्सव-2024 शुरू हुआ। दो दिन के इस महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन परिसर में किया। श्री आर्लेकर ने कहा कि बिहार में आम के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य में आम की प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाइयां स्थापित करने पर जोर दिया। आम महोत्सव के दौरान बागवानी वैज्ञानिकों, आम उत्पादकों, किसानों और निर्यातकों के साथ उत्तर भारत में आम की कटाई की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान खरीदारों और विक्रेताओं क...