September 20, 2024 3:41 PM

एनआईए ने नक्सली संगठनों से गठजोड़ के आरोप में जदयू की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के गया स्थित आवास समेत पांच अन्य स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने नक्सली संगठनों से गठजोड़ के आरोप में जदयू की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के गया स्थित आवास समेत पांच अन्य स्थानों पर छापेमारी की है। एजेंसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के आवास से चार करोड़ तीन लाख रूपये, दस हथियार, कई कागजात, पेन ड्राईव, मोबाईल फोन और लैपटॉप समेत कई डिजीटल उपकरण बरामद किये गये हैं। इधर, एनआईए ने भभुआ बाजार स्थित एक प्रिटिंग प्रेस में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गए।

September 20, 2024 3:40 PM

Bihar: प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान डेंगू के एक सौ चौदह नये मामलों की पुष्टि हुई

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान डेंगू के एक सौ चौदह नये मामलों की पुष्टि हुई है। पटना में रिकॉर्ड सत्तर मरीज मिले हैं। राज्य में अबतक डेंगू के दो हजार तिरानवे मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इधर, पिछले दो दिनों में राजधानी पटना में चिकनगुनिया के नौ मरीजों की पुष्टि हुई है।     

September 20, 2024 3:38 PM

पटना, सारण, भोजपुर और बक्सर समेत राज्य के आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी

पटना, सारण, भोजपुर और बक्सर समेत राज्य के आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा, सोन, पुनपुन, घाघरा, बूढी गंडक और कोसी नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। सारण से हमारे संवाददाता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सीमा के पास मांझी और बैरिया के बीच एनएच-इकतीस का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे उत्तर प्रदेश और सारण के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, सिताबदियारा और कुतुबपुर का भी जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया ह...

September 20, 2024 3:34 PM

नवादा: देदौर गांव में महादलित परिवार के 21 घरों में आग की घटना की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देदौर गांव में महादलित परिवार के इक्कीस घरों में आग लगाने की घटना की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। इस मामले में अट्ठाईस लोगों पर नामजद और कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने इस मामले में अबतक पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पटना में पूरे मामले की उच्च स्तरीय समीक्षा की। श्री कुमार ने एडीजी विधि व्यवस्था संजय सिंह को घटनास्थल का दौरा करने और जांच की निगरानी के आदेश दिये। इधर, मुख्यमं...

September 18, 2024 9:58 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले में तीन सौ बाईस करोड़ रूपये से अधिक की छिहत्तर योजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैमूर जिले में तीन सौ बाईस करोड़ रूपये से अधिक की छिहत्तर योजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री कुमार ने भगवापुर में मां मुंडेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क और तेल्हार कुंड जलप्रपात मेें पर्यटकीय सुविधाओं का लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री ने तियरा पंप केनाल का हवाई अवलोकन भी किया।

September 18, 2024 9:11 PM

बिहार के पड़ोसी राज्यों और नेपाल में हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न

बिहार के पड़ोसी राज्यों और नेपाल में हो रही बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण  गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढोतरी हुई है। इससे पटना, सारण,, बेगूसराय, बक्सर और वैशाली जिले के निचले इलाके बाढ में डूब गये हैं । पटना, वैशाली और बेगूसराय जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्कूलों को बंद करना पड़ा है।    सरयू नदी के जलस्तर में बढोतरी के कारण सिवान और सारण जिले के कई इलाके बाढ से प्रभावित हुए हैं । वहीं झारखंड में बारिश के चलते गया, औरंगाबाद ...

September 18, 2024 8:44 PM

बिहार में नेशनल पेंशन स्कीम -वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर आज पटना में कार्यक्रम आयोजित किया गया

बिहार में नेशनल पेंशन स्कीम -वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर आज पटना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न बैंक के प्रतिनिधि, पीएफआरडीए के अधिकारी और अभिभावक बच्चों के साथ मुख्य समारोह से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जुड़े।    भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि नेशनल पेंशन योजना के अंतर्गत शुरु की गयी वात्सल्य योजना छोटी बचत करने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। एनपीएस वात्सल्य योजना के उदघाटन के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में श्री श्रीवास्तव ने...

September 14, 2024 9:18 PM

बिहार: मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय में एनएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आज से दो दिन के चयन शिविर की शुरुआत हुई

मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना में एनएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आज से दो दिन के चयन शिविर की शुरुआत हुई ।इसमें बिहार और झारखंड के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं । Camp में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा ।

September 14, 2024 9:00 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बिहार की प्रगति पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बिहार की प्रगति पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि सरकार के शुरूआती सौ दिनों में केन्द्रीय बजट में बिहार को अंठावन हजार नौ सौ करोड़ रूपये की राशि आवंटित की गई है। वहीं, बिहार को केन्द्रीय करों और शुल्कों के रूप में एक लाख पच्चीस हजार चार सौ चौवालीस करोड़ रूपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाओं के लिए बिहार को छब्बीस हजार सात सौ दस करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये है...

August 24, 2024 11:33 AM

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुल्तानगंज से कहलगांव तक बाढ़ का पानी एक बार फिर फैलने लगा

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुल्तानगंज से कहलगांव तक बाढ़ का पानी एक बार फिर फैलने लगा है। वहीं, सबौर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अस्सी पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इधर, बांका में ओढ़नी नदी पर बना डायर्वजन ध्वस्त होने से राज्य उच्च पथ संख्या पच्चीस पर आवागमन बाधित हो गया है। दूसरी तरफ, नवादा जिले की गोविंदपुर पहाड़ियों पर स्थित ककोलत जलप्रपात में एक बार फिर बाढ़ आ गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि जलप्रपात में अड़तालीस घंटों के दौरान दूसरी बार बाढ़ आई है। वहीं, बीते तीन महीने में ककोलत जलप्रपात...