September 22, 2024 6:08 PM
बिहार में गंगा और अन्य नदियों में उफान के कारण बाढ की स्थिति गंभीर बनी हुई
बिहार में गंगा और अन्य नदियों में उफान के कारण बाढ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पटना, बेगूसराय, वैशाली , मुंगेर सहित 12 जिलों में दस लाख से अधिक लोग बाढ के कारण प्रभावित हैं। पटना जिले में मनेर, दानापुर, सदर प्रखंड, अथमल गोला, बख्तियारपुर सहित कई प्रखंड में गंगा नदी का पानी निचले इलाकों में फैला हुआ है । शहर के कंगन घाट, दानापुर इलाके में कई बस्तियों में बाढ का पानी फैल गया है । करीब एक लाख लोग बाढ के कारण प्रभावित हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और शहर के मुख्य सड़कों के किनार...