September 22, 2024 8:44 PM

बिहार में गंगा और अन्‍य नदियों का जलस्‍तर अचानक बढ़ जाने से आई बाढ़ से लगभग 13 लाख लोग प्रभावित

बिहार में गंगा और अन्‍य नदियों का जलस्‍तर अचानक बढ़ जाने से आई बाढ़ से लगभग 13 लाख लोग प्रभावित है। पटना, बेगूरूसराय, वैशाली, खगडिया, सारण, मुंगेर और भागलपुर समेत 12 जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। पडोसी राज्‍यों में गंगा के तलहटी वाले क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के कारण कई स्‍थानों पर रेल और सडक यातायात बाधित हुआ है। मुंगेर में रतनपुर के पास रेल पुल पर बाढ़ का पानी भर जाने से इस मार्ग चलने वाली आठ रेल गाडियों रद्द कर दी गई है ...

September 1, 2024 6:35 PM

बिहार में पूर्व मंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता श्याम रजक सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड में शामिल

      बिहार में पूर्व मंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता श्याम रजक आज पटना में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। 22 अगस्त को उन्होंने राष्‍ट्रीय जनता दल छोड़ दिया था। श्याम रजक दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए है।  

August 4, 2024 2:07 PM

बिहार: मुख्‍यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया

बिहार में पुलिस ने पटना में मुख्‍यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने के सिलसिले में मामला दर्ज किया है। यह ई-मेल पिछले महीने की 16 तारीख को मुख्‍यमंत्री आवास के आधिकारिक मेल पर प्राप्त हुआ था। सचिवालय थाने के एस.एच.ओ. संजीव कुमार के बयान के आधार पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। ई-मेल भेजने वाले ने आतंकवादी संगठन अलकायदा का सदस्य होने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति ने अपने परिचित कुछ लोगों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने दावा कि...

July 29, 2024 7:17 PM

डॉ. दिलीप जयसवाल ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

  डॉ. दिलीप जयसवाल ने आज पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां निवर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने डॉ. जायसवाल को पार्टी की कमान सौंपी।   नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष डॉ. जयसवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए को सत्ता में लाना होगा। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्...

July 29, 2024 6:11 PM

बिहार से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगियां इंजन से हुई अलग

  बिहार से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगियां आज सुबह इंजन से अलग हो गईं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर डिवीजन के पूसा में खुदी राम बोस रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की कपलिंग टूट गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। सूचना मिलने पर इंजन को ट्रेन से जोड़ा गया और उसे नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा और नई दिल्ली के बीच चलती है।

July 26, 2024 9:17 AM

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की

  भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि दिलीप जायसवाल बिहार राज्य इकाई के नए प्रमुख होंगे। राज्य विधान परिषद के सदस्य श्री जायसवाल, सम्राट चौधरी का स्थान लेंगे, जो अब उप मुख्यमंत्री हैं। राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे सीपी जोशी का स्थान लेंगे। पार्टी ने छह राज्यों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किये हैं। हरीश द्विवेदी, को असम, सांसद अतुल गर्ग को चंडीग...

July 25, 2024 9:12 AM

बिहार: उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों ने केंद्रीय बजट 2024-25 में शिक्षा संबंधी प्रावधानों की सराहना की

बिहार में उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों के प्रमुखों ने केंद्रीय बजट 2024-25 में शिक्षा संबंधी प्रावधानों की सराहना की है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में राजगीर के नालंदा विश्‍वविद्यालय के अंतरिम कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट नालंदा विश्वविद्यालय की विरासत को पुन:स्थापित करने के प्रयासों को मजबूती देगा। उन्‍होंने नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर के विकास के साथ-साथ गया में पर्यटन गलियारे के लिए बजट में आवंटन किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीत...

July 16, 2024 1:35 PM

राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर ईडी की छापेमारी

  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह छह बजे से धन शोधन मामले में पटना, पुणे और मधुबनी में छापेमारी की जा रही है। निदेशालय के अधिकारी मधुबनी के झांझरपुर में गुलाब यादव के पैतृक निवास सहित विभिन्न जगहों पर तलाशी ले रहे हैं। गुलाब यादव ने 2015 में झांझरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इस साल लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर वह चुनाव हार गए थे। 

July 16, 2024 12:02 PM

बिहार: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

  बिहार में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज अज्ञात हत्यारों ने उनके दरभंगा स्थित पैतृक आवास पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, जीतन सहनी आज सुबह अपने आवास पर मृत पाए गए। वे गांव में अपने घर पर अकेले रहते थे। दरभंगा देहात पुलिस अधीक्षक काम्‍या मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्‍टया जांच से प्रतीत होता है कि हत्‍या में धारदार हथियार का इस्‍तेमाल किया गया। उन्‍होंने कहा कि हत्‍या के पीछे का मकसद जानने के लिए सभी संभावित पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए जांच ...

July 16, 2024 11:05 AM

बिहार: पटना जिले में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, सात घायल

  बिहार के पटना जिले में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। बाढ़ अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक सिंह ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि यह दुर्घटना पटना-बख्तियारपुर चार-लेन राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एक खड़े ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन के सभी यात्री गंगा उमानाथ घाट पर मुंडन संस्कार कराने के लिए नवादा से जा रहे थे।