August 13, 2024 9:00 AM

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मानव तथा हाथियों के बीच संघर्ष को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने देश में हाथियों के प्रति सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देने और मानव तथा हाथियों के बीच जारी संघर्ष को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री यादव ने कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हाथियों के संरक्षण और मानव कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पक्षों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाथियों के संरक्षण से ही वन क्षेत्र समृद्ध हो स...

August 8, 2024 1:47 PM

देश में बढ़ा 1,540 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि देश में वन क्षेत्र 1,540 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री यादव ने कहा कि मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक और झारखंड में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वनों की अवैध कटाई के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं और जी.पी.एस. से इसकी निगरानी की जाती है। 

July 29, 2024 1:06 PM

एनटीसीए की बैठक

  केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की।    श्री यादव ने बाघ संरक्षण में स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावना तलाशने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने की दिशा में सार्थक प्रयास अपनाने पर जोर दिया।

June 20, 2024 11:24 AM

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज सूरज कुंड क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर श्री यादव ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और पानी का स्तर दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है। श्री सक्सेना ने लोगों से इय अभियान का ह...