July 27, 2024 1:29 PM

भारतीय जनता पार्टी शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रि‍यों की आज शाम नई दिल्‍ली में बैठक

  भारतीय जनता पार्टी शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रि‍यों की आज शाम नई दिल्‍ली में बैठक होगी। भाजपा मुख्‍यालय में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्‍ठ नेता भी शामिल होंगे। यह बैठक लोकसभा चुनाव और आम बजट पेश होने के बाद हो रही है। इस उच्‍च स्‍तरीय बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्‍वयन और अन्‍य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

July 21, 2024 11:25 AM

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का एक दिन का सम्‍मेलन आज पुणे में

      महाराष्ट्र में, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई का एक दिन का सम्‍मेलन आज पुणे में हो रहा है। इसमें पांच हजार तीन सौ से अधिक पार्टी कार्यकर्ता हिस्‍सा लेंगे। इसका उद्घाटन केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। बैठक के समापन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्‍य में की जाने वाली संवाद यात्राओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है।

July 10, 2024 5:54 PM

 भारतीय जनता पार्टी ने आज उच्चतम न्यायालय के फैसले की सराहना की कि एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार है

भारतीय जनता पार्टी ने आज उच्चतम न्यायालय के फैसले की सराहना की कि एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार है। नई दिल्ली में मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि फैसला मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ी राहत है और यह मुस्लिम महिलाओं को उनका उचित सम्मान देने का फैसला है। 1985 के शाह बानो मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कांग्रेस सत्ता में आई पार्टी ने विभिन्न तरीकों से संविधान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन का...