July 25, 2024 12:13 PM
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वाशिंगटन में अमरीकी कांग्रेस को संबोधित किया
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज सुबह वाशिंगटन में अमरीकी कांग्रेस को संबोधित किया। एक घंटे के अपने संबोधन में श्री नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी क्षेत्र में नौ महीने से अधिक संघर्ष के बाद बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच अमरीकी सहयोग विशेषकर हथियारों की आपूर्ति में मजबूती लाने का आग्रह किया। उन्होंने पश्चिम एशिया सुरक्षा गठबंधन का विस्तार करने के लिए इस्राइल तथा अरब राष्ट्रों के बीच संभावित भविष्य की साझेदारी का भी उल्लेख किया। श्री नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल बंधकों की रिहाई को ...