July 2, 2024 11:32 AM

दाऊदी बोहरा समुदाय के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की

दाऊदी बोहरा समुदाय के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कल बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से ढाका में उनके कार्यालय में मुलाकात की। बांग्लादेश में बोहरा समुदाय के अध्यक्ष क़ैद जौहर उज्जैनवाला ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दाऊदी बोहरा समुदाय के अनुयायी पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में इस समुदाय के अनुयायियों की संख्या लगभग 1200 है। वे मुख्य रूप से चटगांव और पुराने ढाका में रहते हैं।    

June 28, 2024 1:07 PM

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा- भारत और बांग्लादेश मीडिया संगठनों के बीच निकट संबंध महत्‍वपूर्ण 

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश की साझेदारी को साझा मूल्यों और आकांक्षाओं की तरफ ले जाने लिए दोनों देशों के मीडिया संगठनों के बीच निकट संबंध महत्‍वपूर्ण हैं।   उन्होंने कहा कि मीडिया ऐसे पुल के रूप में कार्य करता है जो लोगों को जोड़ता है और दोनों देशों के बीच संवाद तथा समझ को सुगम बनाता है।    वे कल ढाका में भारतीय उच्चायोग में बांग्लादेश के राजनयिक संवाददाता संघ के सदस्यों के साथ विशेष परिचर्चा सत्र में बोल रहे थे।यह परिचर्चा विशेष प्रशिक्ष...

June 25, 2024 10:02 PM

बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम के गिरफ्तार हारेज शेख को दुर्गापुर की अदालत ने 14 दिनों के लिए एसटीएफ की हिरासत में भेजा

      बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम के गिरफ्तार आतंकवादी हारेज शेख को आज दुर्गापुर की एक अदालत ने 14 दिनों की विशेष कार्यबल-एसटीएफ की हिरासत में भेज दिया। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के नबद्वीप के निवासी हारेज शेख को आज सुबह हावड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। वह अंसार-अल-इस्लाम की एक शाखा सहादत से संबद्ध है।  इससे पहले इसी आतंकवादी समूह के मोहम्मद हबीबुल्लाह को पश्चिमी बर्धमान जिले के काक्षा से गिरफ्तार किया गया था। उसे भी 14 दिनों की एसटीएफ की हिरासत में ...

June 25, 2024 8:27 PM

तीस्ता नदी परियोजना के मास्टर प्लान के बारे में भारत और चीन की ओर से मिले प्रस्तावों में से जो भी बांग्लादेश के हित में होगा उसे ही चुना जाएगा: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि तीस्ता नदी परियोजना के मास्टर प्लान के बारे में भारत और चीन की ओर से मिले प्रस्तावों में से जो भी बांग्लादेश के हित में होगा उसे ही चुना जाएगा। वे अपनी भारत की हाल की यात्रा की उपलब्धियों के बारे में आज ढाका में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंध को और प्रगाढ़ बनाने में मददगार होगा।   श्रीमती शेख हसीना ने इस अवसर पर विशेष रूप से तीस्ता नदी परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा ...

June 23, 2024 9:43 AM

टी-20 विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को पचास रन से हराया, हार्दिक पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच 

आई.सी.सी. टी-ट्वेंटी विश्‍व कप क्रिकेट में कल रात एंटीगा में भारत ने बांग्लादेश को पचास रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए जबकि बांग्लादेश की पारी आठ विकेट पर 146 रन पर सिमट गई।  50 रन का स्कोर करने वाले हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के निकट पहुंच गया है और बांग्लादेश इस दौड़ से बाहर हो गया है।

June 22, 2024 1:11 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की शेख हसीना के साथ बातचीत की। आज दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर करेंगे।   इससे पहले शेख हसीना ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी।      शेख हसीना भारत की दो दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम उनके साथ मुलाकात की। बैठक...

June 22, 2024 8:54 AM

टी-20 विश्व कप: सुपर 8 मैच में आज भारत का सामना बांग्लादेश से

टी20 पुरुष विश्व कप क्रिकेट के सुपर 8 मैच में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मैच नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में रात आठ बजे खेला जाएगा। पिछले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था।    इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से 28 रन से हार गया था। आज एक अन्य मैच वेस्टइंडीज और अमरीका के बीच खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजे ब्रिजटाउन में होगा।   कल हुए एक रोमांचक सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को ...

June 21, 2024 8:53 PM

भारत और बांग्लादेश अपने विशेष संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि भारत और बांग्लादेश अपने विशेष संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को देखते हुए दोनों पक्षों को बहुत उम्‍मीदें हैं। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना की भारत की राजकीय यात्रा के बारे में श्री जयसवाल ने कहा कि कल दोनों देशों के बीच कुछ समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हज यात्रियों की मौत...

June 21, 2024 8:38 PM

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना नई दिल्ली पहुंची। वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आई हैं। नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की यह पहली द्विपक्षीय राजकीय यात्रा है। इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले अंतरराष्ट्रीय नेताओं में शेख हसीना भी शामिल थीं। वह आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगी।

June 21, 2024 1:27 PM

बांग्लादेश: भारतीय उच्चायोग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पर ढाका में किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन

     बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ढाका के मीरपुर स्थित शहीद सुहरावर्दी इंडोर स्टेडियम में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यवाहक उच्चायुक्त डॉ. बिनॉय जॉर्ज ने कहा कि योग, भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर एक एकीकृत शक्ति के रूप में काम कर सकता है। इस अवसर पर बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री नाहिद एज़हर खान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।