August 6, 2024 10:54 AM
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा- संसद भंग करने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन होगा
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा है कि संसद भंग करने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन होगा। ढाका के बंग भवन में सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने यह बात कही। राष्ट्रपति ने कहा कि सेना वर्तमान अराजक स्थिति समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भी कदम उठाएगी। बैठक में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने...