August 8, 2024 11:33 AM

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का आज रात होगा शपथ ग्रहण

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मां ने कहा है कि देश में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का आज रात शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने अगले तीन-चार दिनों में देश में हालात सामान्य होने की भी संभावना व्यक्त की। सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, बांग्लादेश सेना ने देशवासियों से अपील की है कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की तोड़फोड़ की गतिविधियों, हिंसा और मौत की धमकियां मि...

August 7, 2024 2:44 PM

बांग्लादेश: सेना के शीर्ष स्तर पर बड़े फेरबदल के बाद नए अधिकारियों ने आज पुलिस बल को पुनर्गठित किया

    बांग्लादेश में सेना के शीर्ष स्तर पर बड़े फेरबदल के बाद नए अधिकारियों ने आज देश के पुलिस बल को पुनर्गठित किया है। नई व्यवस्था के तहत अपर पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद हारून ए आर राशिद को ए के एम शाहिदुर रहमान के साथ रैपिड एक्शन बटालियन के महानिदेशक के रूप में बदला गया है।      वहीं मोहम्‍मद मैनुल हसन को ढाका मेट्रो पोलिटन पुलिस (डीएमपी) के नए आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मामले में गृह मंत्रालय के अंतर्गत जन सुरक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है।    

August 7, 2024 2:17 PM

बांग्लादेश : भारतीय उच्चायोग के गैर-जरूरी कर्मचारी और उनके परिवार स्वैच्छिक रूप से वाणिज्यिक उड़ान से भारत लौटे

  ढाका में भारतीय उच्चायोग के गैर-जरूरी कर्मचारी और उनके परिवार स्वैच्छिक रूप से वाणिज्यिक उड़ान से बांग्लादेश से भारत लौट आए हैं। सूत्रों ने बताया है कि भारतीय उच्‍चायोग में सभी राजनयिक मौजूद हैं और आयोग सामान्‍य कामकाज कर रहा है। 

August 7, 2024 12:27 PM

मणिपुर: सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में लगाया रात का कर्फ्यू

मणिपुर सरकार ने बांग्लादेश से संभावित अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों फ़िरज़ॉल और जिरीबाम में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। आदेश में आग्नेयास्त्रों, तलवारों, लाठियों, पत्थर या अन्य घातक हथियारों और किसी भी प्रकार की तेज धार वाली वस्तुओं को ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है जिनका उपयोग आक्रामक हथियारों के रूप में किया जा सकता है। जिरीबाम जिले में, सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिरीबाम नगर परिषद और बोरोबेक्रा सब डिवी...

August 7, 2024 11:24 AM

बांग्लादेश: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया 

  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। इस आशय का निर्णय कल ढाका में राष्ट्रपति भवन (बंगभवन) में तीनों सेनाओं के प्रमुखों और छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की बैठक में लिया गया।    राष्ट्रपति के मीडिया सचिव मोहम्मद जोयनल आबेदीन ने कल देर रात मीडियाकर्मियों को बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों के नाम पर अंतिम फैसला ...

August 6, 2024 1:49 PM

बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया। उनके इस दौरे का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की संचालनगत और रणनीतिक तैयारी की समीक्षा करना है। बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी किया है।

August 6, 2024 1:27 PM

संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर आज बयान देंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज संसद के दोनों सदनों में बांग्लादेश की स्थिति पर बयान देंगे। डॉ. जयशंकर राज्यसभा में दिन के ढाई बजे और लोकसभा में साढ़े तीन बजे वक्‍तव्‍य देंगे। इससे पहले, सरकार ने आज सुबह बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सं...

August 6, 2024 12:05 PM

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के लिए जिम्‍मेदार अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को कल सेना के विमान से देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक स्थिति चाहता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बांग्लादेश में अप्रत्याशित हिंसा में अनेक लोगों की जान गई। श्री लेमी ने सभी पक्षों से अंतरिम सरकार के तहत शांति बह...

August 6, 2024 11:59 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी

सरकार ने बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बैठक में शामिल रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्या...

August 6, 2024 10:38 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की नई दिल्‍ली में बैठक हुई जिसमें बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और अन्य मंत्री शामिल हुए।