September 5, 2024 8:03 PM

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने आज बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मुहम्मद फौजुल कबीर खान से मुलाकात की

        बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने आज बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के रेल, बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन, सड़क और परिवहन सलाहकार मुहम्मद फौजुल कबीर खान से मुलाकात की। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उन्होंने चल रही परियोजनाओं पर चर्चा की और उप-क्षेत्रीय बिजली आपूर्ति पर भी बातचीत की।

September 1, 2024 8:51 PM

बांग्लादेश में हाई कोर्ट ने उस रिट याचिका को खारिज किया जिसमें अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने और उसका पंजीकरण रद्द करने की मांग थी

        बांग्लादेश में हाई कोर्ट ने आज उस रिट याचिका को खारिज कर दिया जिसमें छात्रों के नेतृत्व वाले जनविद्रोह के दौरान छात्रों और आम लोगों की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने और उसका पंजीकरण रद्द करने की मांग की गई थी।     समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश ने खबर दी है कि बांग्लादेश के अटॉर्नी जनरल मोहम्‍मद असदुज्जमान ने कहा कि न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।     मानवाधिकार संगठन सारदा के कार्यकारी निदेशक आरिफ़ुर रहमान मुराद भुइया...

August 29, 2024 5:05 PM

बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय ने पाइपलाइन से भारत को गैस निर्यात करने अफवाहों के संबंध में आज स्पष्टीकरण जारी किया है  

          बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय ने पाइपलाइन से भारत को गैस निर्यात करने अफवाहों के संबंध में आज स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि पाइपलाइन से बांग्लादेश से भारत कभी भी प्राकृतिक गैस का निर्यात नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश से भारत को गैस आपूर्ति रोकने का दावा सही नहीं है।     मंत्रालय ने कहा कि तरल पेट्रोलियम गैस-एलपीजी भारत को निर्यात की जाती है और इसकी आपूर्ति नहीं रोकी गई। 

August 25, 2024 7:49 PM

बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के महासचिव ने जल्‍द से जल्‍द राष्‍ट्रीय चुनाव कराने की मांग की  

            बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरूल इस्‍लाम आलमगीर ने अंतरिम सरकार से राजनीतिक पार्टियों से परामर्श के जरिए चुनाव संबंधी आवश्‍यक सुधार करने को कहा है। उन्‍होंने जल्‍द से जल्‍द राष्‍ट्रीय चुनाव कराने की मांग की है।     ढाका में कल एक चर्चा में आलमगीर ने अंतरिम सरकार के कामकाज पर असंतोष व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि प्रोफेसर युनुस की नेतृत्‍व वाली अंतरिम सरकार ने अभी तक नौकरशाही सहित मुख्‍य क्षेत्रों में राजनीतिक पार्टियों से चर्चा के आधार पर महत्‍वपूर्ण परिवर्...

August 21, 2024 7:48 AM

आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित किया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात स्थानांतरित कर दिया है, परन्तु बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस आयोजन का आधिकारिक मेजबान बना रहेगा। टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर के बीच दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने इस फैसले की पुष्टि की, उन्होंने मूल योजना के अनुसार टूर्नामेंट बांग्लादेश में आयोजित न किये जाने पर निराशा भी व्‍यक्‍त की। टूर्नामेंट को बांग्लादेश से यूएई में स्थानांतरित करने का यह न...

August 19, 2024 11:24 AM

आवश्‍यक सुधार के तुरंत बाद बांग्‍लादेश में चुनाव कराये जाएंगे- मोहम्‍मद यूनुस

बांग्‍लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्‍य सलाहकार डॉ. मोहम्‍मद यूनुस ने कहा है कि देश में चुनाव आवश्‍यक सुधार के तुरंत बाद कराये जाएंगे। कल राजधानी ढाका में राजनयिकों से मुलाकात के दौरान उन्‍होंने कहा कि न्‍यायपालिका, प्रशासन, सुरक्षा बल, निर्वाचन आयोग और मीडिया में जरूरी सुधार के बाद ही देश में चुनाव कराये जाएंगे। डॉक्‍टर यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता कानून-व्‍यवस्‍था बहाल करने की है। उन्‍होंने राजनयिकों को आश्‍वासन दिया कि सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे जाएंगे।...

August 13, 2024 9:18 AM

शेख हसीना के दिल्ली में रहने से बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा: मोहम्मद तौहीद हुसैन

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा है कि शेख हसीना के दिल्ली में लंबे समय तक रहने से बांग्लादेश और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंध एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह आपसी हितों पर आधारित है। श्री हुसैन ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा सहित अन्य राजनयिकों के साथ बातचीत करने के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए बांग्लादेश सरकार प्रयासरत रहेगी। ...

August 11, 2024 2:27 PM

बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने देश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की

  बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने देश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को घिनौना बताते हुए उनकी निंदा की है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री यूनुस ने विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे छात्रों से सभी हिन्दू, ईसाई और बौद्ध परिवारों की रक्षा करने का आग्रह किया है।   संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा करते हुए वर्ग, धर्म या किसी अन्य आधार पर हिंसा का विरोध करने की संयुक्त राष्ट्र क...

August 11, 2024 10:00 AM

बांग्‍लादेश: अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों ने किए जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन

    बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका और चट्टोग्राम में कल अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के हजारों लोगों ने लगातार दूसरे दिन जबरदस्‍त विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के कारण ढाका के शाहबाग इलाके में तीन घंटे से भी अधिक समय तक गाड़ियों की आवाजाही अवरुद्ध रही। प्रदर्शनकारी देशभर में चरमपंथियों के उपद्रव और हिन्दुओं के घरों, व्यवसायों और मंदिरों पर हमले से सुरक्षा की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी अल्पसंख्यकों पर हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए विशेष ट्रिब्यूनल बनाने, संसद में दस प्रतिशत स्थान अल्पसंख...

August 9, 2024 9:14 AM

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी संभालने पर प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं 

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामान्य स्थिति की जल्द बहाली होगी। उन्‍होंने कहा कि भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।