July 8, 2024 8:57 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। पहले चरण में वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को जाएंगे। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श पर अवसर देगा। दोनों नेता परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचार करेंगे। ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन, जी-20, पू...