June 12, 2024 8:09 AM

ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता में अनुपमा उपाध्याय ने महिला सिंगल्‍स के शुरुआती दौर में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को हराया

ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता में अनुपमा उपाध्याय ने महिला सिंगल्‍स के 16वें दौर में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को सीधे सेटों में 21-14, 23-21 से हराया और आकर्षी कश्यप ने यूक्रेन की पोलीना बुहरोवा को 21-14, 21-11 से हरा दिया। अन्य सिंगल्‍स मुकाबलों में सामिया इमाद फारूकी का मुकाबला चीनी ताइपे की पाई यू-पो से और केयूरा मोपति का सामना मालविका बंसोड़ से होगा। पुरुष सिंगल्‍स में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी एच एस प्रणॉय ने शुरुआती दौर में ब्राजील के यगोर कोएल्हो को सीधे सेटों में...