August 14, 2024 9:22 AM
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आतंकवाद से लडने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर दिया जोर
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किसी भी रूप में आतंकवाद की कडी निंदा की है तथा आतंकवाद से व्यापक और निरंतर लडने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया आतंकवाद रोधी संयुक्त कार्य समूह की कल नई दिल्ली में 14वीं बैठक में यह बात कही गई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने सीमापार आतंकवाद के लिए परोक्ष रूप से की जा रही आतंकी कार्रवाई की निंदा की है। दोनों देशों ने घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवाद के खतरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। चर्चा में आतं...