September 14, 2024 9:03 PM

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज

          केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया। चुनाव प्रकिया तीन चरणों में सम्‍पन्‍न होगी। जम्‍मू-कश्‍मीर में दस साल बाद चुनाव हो रहे चुनाव बहुत महत्‍वपूर्ण हैं। आखिरी चुनाव 2014 में हुआ था। चौबीस विधानसभा सीटों में से 16 सीटों पर पहले चरण में चुनाव होंगे, जिनमें दक्षिणी कश्‍मीर और पुलवामा प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र हैं।  

September 14, 2024 7:49 PM

कश्‍मीर घाटी में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है

    कश्‍मीर घाटी में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।     नेशनल कान्‍फ्रेन्‍स के कार्यकारी उपाध्‍यक्ष उमर अब्‍दुल्‍ला ने दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के अशमुकाम में एक रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि नेशनल कान्‍फ्रेन्‍स लोगों की वास्‍तविक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्‍व करती है। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्‍ता में आने पर लोगों के हितों के लिए कार्य करेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय कार्...

September 10, 2024 6:37 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दौरान घुसपैठ और गड़बड़ी रोकने के लिए सीमा पर व्‍यापक उपाय किए गए

सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक डी के बूरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान घुसपैठ और गड़बड़ी रोकने के लिए सीमा पर व्‍यापक उपाय किए गए हैं। श्री बूरा ने डोडा जिले में मीडिया को बताया कि 18 सितंबर को पहले चरण में दक्षिण कश्मीर और जम्मू के चिनाब घाटी क्षेत्र के कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने जा रहा है। उन्‍होंने क‍हा कि सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और बीएसएफ, पुलिस सहित सहयोगी एजेंसियों के साथ समन्वय से काम कर रही है।     जम्‍मू-कश्‍मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के...

August 21, 2024 8:07 AM

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी किया नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेता राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्र शासित प्रदेश में 18 और 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा।