September 25, 2024 8:25 PM
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने आज कुरुक्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने आज कुरुक्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कुरुक्षेत्र की भूमि को नमन करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों को याद किया । उन्होंने कहा कि इस भूमि से उनका जुड़ाव रहा है। श्री गडकरी ने कहा कि उनकी सरकार किसान हितैषी है और उसने किसान को अन्नदाता से ऊर्जादाता बनाया है।