August 21, 2024 8:21 AM

गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय वर्षाकालीन सत्र आज से शुरू

गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय वर्षाकालीन सत्र आज शुरू होगा। इस दौरान सदन की चार बैठकें होंगी। इस सत्र में जीएसटी संशोधन विधेयक, गुजरात मादक पदार्थ नियंत्रण संशोधन विधेयक और गुजरात विशेष अदालत विधेयक सहित पांच विधेयक पेश किए जाएंगे। इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने सत्र की अवधि बढाने की मांग की है।

August 21, 2024 8:12 AM

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में होगा शुरू

उत्‍तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र राज्‍य के चमोली जिले में स्थित ग्रीष्‍मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में शुरू होगा। सत्र के दौरान सरकार पूरक बजट के साथ कई महत्‍वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है। चमोली जिला प्रशासन ने इस सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सत्र में भागीदारी करने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित सभी मंत्री और विधायक कल गैरसैंण पहुंच चुके हैं। केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विधानसभा सत्र के लिए सरकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार विधानसभा ...

July 31, 2024 10:05 AM

गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)- 2024 उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पारित किया 

  उत्तर प्रदेश विधानसभा ने गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)- 2024 पारित कर दिया है। संशोधनों का उद्देश्य सजा को बढ़ाकर इस अधिनियम को और अधिक कठोर बनाना है। पहले इस कानून के तहत अधिकतम सजा 10 वर्ष और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना था। इस विधेयक के तहत राज्य में अवैध धर्म परिवर्तन पर 3 से 10 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है। वहीं, सामूहिक धर्म परिवर्तन और विदेशी फंड से धर्म परिवर्तन कराने पर 7 से 14 वर्ष की सजा तय की गई है। विधेयक में यह भी कहा गया है कि अगर धर्म परिवर्तन के ...

July 10, 2024 10:20 AM

सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी

सात राज्यों में फैले 13 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज उप-चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में रायगंज, रानाघाट, बागदा और मानिकतला, हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर और नालागढ़, तथा उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर में मतदान जारी है। बिहार में रुपौली, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा, तमिलनाडु में विक्रवंडी और पंजाब में जालंधर-पश्चिम विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। जालंधर-पश्चिम सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत, भाजप...