August 9, 2024 1:52 PM

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में पेश किया रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 

  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 आज लोकसभा में पेश किया। विधेयक में रेलवे अधिनियम 1989 में संशोधन का प्रावधान है। विधेयक पेश करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि इस विधेयक से रेलवे बोर्ड की शक्ति बढ़ेगी और रेलवे की दक्षता में सुधार होगा। विधेयक में भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम, 1905 के प्रस्तावों को रेलवे अधिनियम, 1989 में शामिल करके कानूनी ढांचे को सरल बनाने का प्रस्ताव है। यह विधेयक रेलवे बोर्ड के गठन और संरचना के प्रावधानों को रेलवे अधिनियम, 1989 में उपयुक्त रूप से शामिल करके ...

August 4, 2024 11:10 AM

असम के मोरीगांव में शुरू हुआ टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव

  इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि असम के मोरीगांव में टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने नई दिल्ली में कहा कि इस इकाई पर 27 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे 15 हजार प्रत्यक्ष रोजगार तथा 11 से 13 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।    श्री वैष्णव ने बताया कि इस संयंत्र से प्रतिदिन चार करोड़ 83 लाख चिप का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि इस संयंत्र में बनने वाली चिप का उपयोग बैटरी-चालित वाहनों और संचार तथा नेटवर्क ढांचे में...

July 31, 2024 12:42 PM

लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, तेजी से चल रहा है बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम

  आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, बुलेट ट्रेन परियोजना एक प्रौद्योगिकी गहन परियोजना है। देश में पहली बार परियोजना के तहत समुद्र के 30 मीटर नीचे 21 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 320 किलोमीटर की नींव का काम पूरा हो चुका है।सरकार ने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कई तरह से पहल हो रही है।     

July 26, 2024 12:41 PM

कारगिल विजय दिवस: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कारगिल दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज करगिल दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्‍होंने कहा कि पिछले दस वर्ष में 70 प्रतिशत रक्षा उपकरणों का उत्पादन देश में ही किया गया।  भारत 80 देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है और करीब 25 हजार करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन...

June 11, 2024 12:12 PM

अश्विनी वैष्णव और भूपेन्द्र यादव ने ग्रहण किया अपने-अपने मंत्रालयों का पदभार

  अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पदभार ग्रहण किया। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने श्री वैष्णव का स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री वैष्णव ने कहा, जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में श्री मोदी लोगों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाए हैं। वे भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स...