June 20, 2024 1:55 PM
दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित रखा। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अवकाश न्यायाधीश न्याय बिंदु ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस. वी. राजू द्वारा जांच एजेंसी की ओर से दलीलें पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत ने केजरीवाल के उस आवेदन पर भी फैसला सुरक्षित रखा है जिसमें मेडिकल बोर्ड द्वारा उनकी जांच के दौरान उनकी पत्नी को वर्चुअल मोड के माध्यम से कार्यव...