September 11, 2024 4:41 PM

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत इस महीने की 25 तारीख तक बढ़ा दी गई है  

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत इस महीने की 25 तारीख तक बढ़ा दी गई है       दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब नीति घोटाले के सिलसिले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत इस महीने की 25 तारीख तक बढ़ा दी। मुख्यमंत्री केजरीवाल को पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर दिल्‍ली की तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया था।     इससे पहले केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्...

August 14, 2024 12:56 PM

सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

  सर्वोच्‍च न्यायालय ने आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्‍यायालय ने आम आदमी पार्टी नेता की जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 23 अगस्त के लिए टाल दी है।     आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्‍द केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उस समय वे कथित आबकारी नीति घोटाले से जुडे धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में थे।

July 25, 2024 1:10 PM

दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ाई

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। श्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।   इससे पहले, जुलाई के शुरू में सर्वोच्च न्यायालय ने आबकारी नीति को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर धनशोधन मामले में 12 जुलाई को श्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी। हालांकि, मुख्यमंत्री तिहाड़ जेल में रहे क्योंकि उन्हें कथित घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सी...

July 12, 2024 1:54 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी  

सर्वोच्‍च न्‍यायालय  ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। न्यायाधीश संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की खंडपीठ ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री की याचिका को बड़ी खंडपीठ को भेज दिया। हालांकि श्री केजरीवाल अभी हिरासत में रहेंगे क्योंकि केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने आबकारी नीति मामले में ही भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत उन्हें 25 जून को गि...

July 5, 2024 2:00 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सीबीआई को नोटिस जारी किया 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने जांच एजेंसी को इस सबंध में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।     हालांकि, सीबीआई के वकील ने उच्च न्यायालय के समक्ष जमानत याचिका दायर करने पर आपत्ति जताई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत ...

July 2, 2024 10:45 AM

अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज दिल्ली उच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

  दिल्ली उच्च न्यायालय में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई होगी जिसमें उन्होंने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई आज न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी। केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा कि सीबीआई ने उनके गिरफ्तारी ज्ञापन में उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई नया सबूत या औचित्य पेश नहीं किया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने 26 जून के अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसके ...

June 27, 2024 10:11 AM

दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। धनशोधन से जुड़े एक मामले में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई ने केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया। एक संबंधित घटनाक्रम में श्री केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी वह अर्जी वापस ले ली जिसमें उन्होंने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत पर अंतरिम रोक लगाने के दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को चुनौती दी थी।

June 26, 2024 10:26 AM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज होगी सुनवाई 

सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई होगी। याचिका में निचली अदालत द्वारा मंजूर जमानत रोकने के उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है।     प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। 20 जून को दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल की जमानत मंजूर की थी और एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया था। प्रवर्तन निदेशालय ने इस जमानत आदेश को दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय में चुनौती दी थी।

June 24, 2024 2:07 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका को स्थगित करते हुए मामले की सुनवाई बुधवार तक टाली

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका को स्थगित करते हुए मामले की सुनवाई को बुधवार तक टाल दिया है।     न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ शराब नीति मामले से जुड़े फैसले पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उच्‍च न्‍यायालय ने निचली अदालत के फैसले पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया था।

June 21, 2024 1:43 PM

दिल्ली: केजरीवाल की जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने की ईडी की याचिका खारिज 

दिल्‍ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी। केंद्रीय एजेंसी को केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई की अनुमति दी गई। लेकिन, अदालत ने केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने की प्रवर्तन निदेशालय की याचिका खारिज कर दी। दिल्ली की राउज एवेन्यू विशेष अदालत ने केजरीवाल को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी।   प्रवर्तन निदेशालय की ओर स...