July 4, 2024 2:02 PM

असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है भारतीय सेना

भारतीय सेना असम के धेमाजी जिले के शिवगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के मेर गांव में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। दोनों राज्य 29 जून से लगातार वर्षा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल के साथ मिलकर शिवगुड़ी, नामसिंग घाट, पगलाम और ओरियन घाट में बचाव और राहत अभियान चलाया। इस दौरान 17 बच्‍चों और 20 महिलाओं सहित 48 नागरिकों को बचाया गया। सेना ने अस्थायी आश्रय स्थल बनाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता प्र...

July 2, 2024 2:12 PM

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन और बाढ़ से कई स्थानों पर सड़क यातायात अवरुद्ध

  अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से कई स्थानों पर सड़क यातायात अवरुद्ध हो गया है। राजधानी ईटानगर और पापुम पारे जिले में प्रशासन ने स्कूलों को अगले पांच दिनों तक बंद रखने की घोषणा की है। लोहित जिले में लोहित नदी और उसकी सहायक नदियों में पानी बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से 52 लोगों को निकाला है। नामसाई और चांगलांग जिलों में असम राइफल्स ने फंसे हुए नागरिकों को बच...

June 21, 2024 1:12 PM

अरुणाचल प्रदेश: योग दिवस के अवसर पर राज्य में किया गया प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

  अरुणाचल प्रदेश में योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षण सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ईटानगर में राज्य विधानसभा में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। तवांग में, भारतीय सेना के सहयोग से ग्यालवा त्सांगयांग ग्यात्सो हाई एल्टीट्यूड स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

June 20, 2024 9:37 PM

अरुणाचल प्रदेश: पश्चिम कामेंग जिले के मंडला क्षेत्र में पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की गई

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र के शोधकर्ताओं के एक दल ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के मंडला क्षेत्र में पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की है। इसे पेट्रोकोस्मिया अरुणाचलेंस नाम दिया गया है। पेट्रोकोस्मिया अरुणाचलेंस नामक पौधे का पहली बार भारत में पता चला है। इस पौधे की खोज से अरुणाचल प्रदेश में पाए जाने वाले पौधों की उल्लेखनीय विभिन्नता का पता चलता है। नॉर्डिक जर्नल ऑफ बॉटनी में संबंधित पौधों के बारे में विस्तृत अनुसंधान किया गया है। डॉ. कृष्णा चाउलु के नेतृत...

June 19, 2024 12:24 PM

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी, एनएच-415 का एक हिस्सा बह जाने से यातायात प्रभावित

  अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी कामेंग, पापुम पारे और निचली दिबांग घाटी जिलों में रेड अलर्ट, नौ जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कार्सिंगसा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से एनएच-415 का एक हिस्सा बह गया है, जिससे राजमार्ग के निर्जुली-बंदरदेवा खंड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है। इसके मद्देनजर, राजधानी ईटानगर जिला प्रशासन ने निर्जुली से बांदरदेवा तक राजमार्ग को बंद करने और सड़क की बहाली तक की अवधि के लिए गुम्ट...

June 13, 2024 1:27 PM

भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

  भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। ईटानगर के डी0 के0 कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक समारोह में श्री खांडू के साथ 11 अन्य विधायकों को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। अरूणाचल प्रदेश के राज्‍यपाल सेवानिृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल के0 टी0 परनायक ने मुख्‍यमंत्री और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।       राज्य मंत्रिमंडल में चाउना मीन, ब्यूराम बागे, न्यातो डुकम, गेब्रियल डी वांगशु, वांगकी लोवांग, पीडी सोना, म...

June 13, 2024 8:47 AM

अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे पेमा खांडू 

  भारतीय जनता पार्टी के नेता पेमा खांडू को आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह दिन के 11 बजे ईटानगर के दोरजी खांडू सम्‍मेलन केन्द्र में होगा। श्री पेमा खांडू ने कल शाम राजभवन में उप राज्यपाल के.टी. पटनायक से भेंट की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। श्री पटनायक ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले कल दिन में श्री खांडू को सर्वसम्मति से अरुणाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।  बैठक में केन्‍द्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद औ...