August 6, 2024 1:52 PM

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में 22 नए एम्स को मंजूरी दी गई: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल

सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में 22 नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी दी गई है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 19 एम्स ने काम करना शुरू कर दिया है। श्रीमती पटेल ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देश में एम्स की संख्या बढ़ाई है।

July 29, 2024 7:24 PM

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग को प्राथमिकता दी है: अनुप्रिया पटेल

  स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बहस में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने इस बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि के लिए एक लाख 52 हजार करोड़ रुपये रखे हैं। उन्होंने कहा कि कौशल के अलावा सरकार ने 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने की योजना की भी घोषणा की है।       रिवोल्‍यूशनरी सोशलिस्‍ट पार्टी-आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन ने कहा कि केंद्रीय बजट में पा...

July 26, 2024 2:03 PM

मार्च 2027 तक देशभर में 25 हजार प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने का सरकार ने रखा लक्ष्य: रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल  

  सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में 25 ह‍जार 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र' खोलने का लक्ष्य रखा है। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि पिछले महीने जून तक देश भर में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में 547 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। सुश्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत 2 हजार 47 दवाओं और तीन हजार सर्जिकल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों को सुलभता से उपलब्‍ध कराने के लिये प्रयास किया जा रहा है...