September 20, 2024 9:01 PM

पर्यटन-क्षेत्र के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश-वियतनाम पर्यटन कॉन्क्लेवः 2024 में भाग लिया

पर्यटन-क्षेत्र के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने आज विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश-वियतनाम पर्यटन कॉन्क्लेव 2024 में भाग लिया। सम्मेलन में आंध्र प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के मंत्री कंडुला दुर्गेश और वियतनामी राजदूत न्‍गुयेन थान हाई ने भाग लिया।   सम्मेलन के दौरान दोनों पक्ष पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग करने पर सहमत हुए। वियतनामी राजदूत ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच पर्यटन में वृद्धि हुई है और उन्होंने सभी क्षेत्रों में आपसी सहयोग का आह्वान किया।   इस अवसर पर श्री कंडुला दु...