September 26, 2024 5:06 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद को जड़ से समाप्‍त कर दिया है और इसे दोबारा पनपने नहीं दिया जाएगा-    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद को जड़ से समाप्‍त कर दिया है और इसे दोबारा पनपने नहीं दिया जाएगा। उधमपुर जिले के चेनानी इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्‍त कर पार्टी संरक्षक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। श्री शाह का आज उधमपुर, कठुआ और जम्मू जिलों में पांच रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। जम्मू-कश्मीर मे...

September 19, 2024 8:09 PM

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है- सहकारिता मंत्री अमित शाह

  सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि श्वेत क्रांति के दूसरे चरण से देश में महिलाओं का सशक्तिकरण होगा , बच्चों में कुपोषण खत्‍म होगा और रोजगार के नये अवसर तैयार होंगे, जैविक खेती को मजबूती मिलेगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। नई दिल्ली में सहकारी मंत्रालय के सौ दिनों में की गई परिवर्तनकारी पहलों की श्रृंखला पर एक राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है। श्री शाह ने कहा कि सबसे अधिक महिलाएं डेयरी क्षेत्र में लगी हुई हैं, जिनमें से ...

September 19, 2024 5:55 PM

सहकारिता मंत्रालय के सौ दिनों में की गई परिवर्तनकारी पहलों की श्रृंखला का उद्घाटन  

      गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में सहकारिता मंत्रालय के सौ दिनों में की गई परिवर्तनकारी पहलों की एक श्रृंखला का उद्घाटन किया। श्री शाह ने सहकार-से-समृद्धि विषय के अन्‍तर्गत मंत्रालय के सौ दिन पहल की शुरुआत की। उन्होंने अछूते गांवों या पंचायतों में दो लाख नए एमपीएसीएस, प्राथमिक डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों के गठन और सुदृढ़ीकरण और श्वेत क्रांति के दूसरे चरण की मानक संचालन प्रक्रिया और सहकारी समितियों के बीच सहयोग पर एक मार्गदर्शिका भी...

September 7, 2024 8:38 PM

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने ने विधानसभा चुनावों के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर को राज्‍य का दर्जा बहाल करने का आश्‍वासन दिया                                   

                             केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने आज विपक्षी दलों पर जम्मू-कश्मीर में पुरानी व्यवस्था को वापस लाने और पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने की चाहत रखने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक शांति नहीं होगी, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। वह जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।     श्री शाह ने कहा कि एनडीए सरकार आतंकवाद, “स्वायत्तता” को फिर से पनपने नहीं देगी और भाजपा सरकार द्वारा आरक्षण प्राप्त गुज्जर, पहाड़ी, ब...

September 7, 2024 8:11 PM

जब तक शांति नहीं होगी, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी- अमित शाह

        केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने आज विपक्षी दलों पर जम्मू-कश्मीर में पुरानी व्यवस्था को वापस लाने और पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने की चाहत रखने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक शांति नहीं होगी, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। वह जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।     श्री शाह ने कहा कि एनडीए सरकार आतंकवाद, “स्वायत्तता” को फिर से पनपने नहीं देगी और भाजपा सरकार द्वारा आरक्षण प्राप्त गुज्जर, पहाड़ी, बकरवाल और दलितों सहित ...

August 25, 2024 7:02 PM

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के क्षेत्रीय इकाई कार्यालय का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन  

        केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के क्षेत्रीय इकाई कार्यालय का वर्चुअल माध्‍यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।     इस अवसर पर श्र...

August 24, 2024 8:27 PM

अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ निर्मम रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  

          केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि माओवादियों के खिलाफ लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ निर्मम रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए। उन्होंने कहा कि देश को मार्च 2026 तक नक्सल समस्या से पूरी तरह से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए जल्द ही एक नई आत्मसमर्पण नीति लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि भ...

August 14, 2024 11:13 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए त्रिपुरा की जनता का आभार व्यक्त किया

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए त्रिपुरा की जनता का आभार व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री शाह ने कहा कि यह त्रिपुरा के लोगों की जीत है। उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी और पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की विकास समर्थक पहलों को लोगों तक पहुंचाने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई दी।

August 13, 2024 9:02 AM

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

  केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस यात्रा में भाग लेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अहमदाबाद नगर निगम ने पूर्वी अहमदाबाद में विराट नगर से इस यात्रा की शुरुआत करने का आयोजन किया है। इसका उद्देश्य लोगों में एकता और राष्ट्रीय गर्व की भावना को बढावा देना है। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

August 8, 2024 1:51 PM

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सिक्किम से जुड़े कई मामलों पर चर्चा हुई।