September 24, 2024 9:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका की अपनी सफल यात्रा पूरी कर नई दिल्ली पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमरीका की अपनी सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। वहां अपने व्यापक और व्यस्त कार्यक्रमों के दौरान, उन्‍होंने डेलावेयर के विलमिंगटन में छठे वार्षिक क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित किया। इन बडे आयोजनों के मौके पर श्री मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बिइडन और क्वाड समूह के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। प्रधानमंत्री @narendramodi अमेरिका की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी क...

August 21, 2024 1:39 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से चार दिन के अमरीका दौरे पर रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से चार दिन के अमरीका दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री सिंह  अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत-अमरीका संबंधों में प्रगति और कई स्तरों पर बढ़ रहे रक्षा संबंधों की पृष्ठभूमि में हो रही है। इस यात्रा से भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के और घनिष्‍ठ तथा व्यापक बनने की संभावना है।  श्री सिंह अमरीका के रक्षा उद्योग जगत के साथ रक्षा सहयोग पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करे...

August 14, 2024 8:30 AM

अमरीका ने इस्रायल को लड़ाकू जेट और उन्नत मिसाइलों सहित 20 बिलियन डॉलर के हथियार की बिक्री को दी मंजूरी    

  अमरीका ने इस्रायल को लड़ाकू जेट और हवा से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइलों सहित 20 बिलियन डॉलर के हथियार की बिक्री को मंजूरी दी है। अमरीका के  विदेश विभाग ने कल इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि संभावित बिक्री में 50 से अधिक एफ-15 लड़ाकू विमान, मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली उन्‍नत मिसाइलें, 120 मिलीमीटर टैंक गोला-बारूद और उच्च विस्फोटक मोर्टार तथा सामरिक वाहन शामिल होंगे। यह एक दीर्घकालिक सौदा है जिसमें एफ-15 जेट विमानों की आपूर्ति 2029 तक की जाएगी। अमरीकी रक्षा विभाग-पेंटागन ने क...

August 13, 2024 2:10 PM

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि अमरीका के नए राष्ट्रपति भारत के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे

  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत दुनिया भर में लोकतंत्र का समर्थक है। उन्‍होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमरीका के नए राष्ट्रपति भारत के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे। डॉ. जयशंकर भारत-अमरीका संबंधों के विकास और अमरीका में भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। भारत-अमरीका संबंधों पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारतीय प्रवासियों का द्विपक्षीय संबंधों में एक बहुत ही सकारात्मक योगदान हैं। उन्होंने कहा कि एच1बी ने भारत-अमरीका संबंधों को मजबूत करने में शीत युद्ध जितना ही योगदान दिया। उन्होंन...

August 7, 2024 2:28 PM

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा- भारत और अमरीका उन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं जो भविष्य की दिशा तय करेंगे

    अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि भारत और अमरीका उन सभी क्षेत्रों में एक साथ निवेश कर रहे हैं जो भविष्य की दिशा तय करेंगे। अमरीका के एक प्रमुख  दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित स्‍वतंत्र सम्पादकीय लेख में दोनों शीर्ष नेताओं ने बाइडेन प्रशासन की हिंद-प्रशांत केन्द्रित रणनीति को द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा कि अमेरिका और भारत क्वाड के सदस्यों के रूप में सहयोग के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे ...

August 7, 2024 12:25 PM

पेरिस ओलंपिक-2024: अमरीका के धावक, नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की

  पेरिस ओलंपिक में अमरीका के धावक, नोआ लायल्स ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की। नोआ लायल्स ने जमैका के किशाने थॉम्पसन को .005 सेकंड से हरा दिया। इसका समय 9.784 सेकंड था। इसके साथ ही थॉम्पसन ने रजत पदक जीता, जबकि फ्रेड केर्ली ने कांस्य पदक जीता। दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिम्बाइन चौथे स्थान पर रहे।  

August 2, 2024 12:23 PM

अमरीका और रूस ने शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से अपनी सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली पूरी की

संयुक्त राज्य अमरीका और रूस ने शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से अपनी सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली पूरी कर ली है। तुर्की की मध्यस्थता से हुए कैदी अदला-बदली समझौते में अमेरिका, नॉर्वे, जर्मनी, पोलैंड, रूस, बेलारूस और स्लोवेनिया शामिल थे। विभिन्न देशों के 16 कैदियों को दस रूसी कैदियों के बदले में यह समझौता किया गया। इसमें तीन अमेरिकी कैदी भी थे। इन तीनों का स्वागत करने के लिए इनका परिवार और राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी वहां मौजूद थे। रिहा किए गए तीन अमरीकियों को मेडिकल जांच के लिए ट...

August 1, 2024 9:15 AM

अमरीकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 5.25 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत के बीच बनाए रखा

अमरीकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 5.25 प्रतिशत से 5.5 प्रतिशत के बीच बनाए रखा है। यह निर्णय मुद्रास्फीति में लगातार कमी के कारण लिया गया है। बैंक ने सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना व्‍यक्‍त की है।   बैंक की नीति-निर्धारक संस्था, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिवसीय बैठक प्रमुख ब्याज दरों को यथावत बनाए रखने के निर्णय के साथ समाप्त हुई। अमरीका की मुद्रा स्फीति की दर 2.5 पर आ गई है और उसका लक्ष्य इसे दो प्रतिशत पर लाने का है। समिति ने कहा  है कि समिति ट्रेजरी प्रतिभूतियों और एजेंसी ऋण...

July 26, 2024 9:34 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की मुलाकात 

      अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इजरायल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आज वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की। सुश्री हैरिस ने इजरायली प्रधानमंत्री से हमास के साथ जल्द ही संघर्ष विराम समझौते का आग्रह किया ताकि गजा में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोग घर लौट सकें।   एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा कि श्री नेतन्याहू के साथ उनकी स्पष्ट और रचनात्मक बातचीत हुई है, जिसमें ...

July 26, 2024 9:19 AM

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस साल भारत में होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग 

  व्हाइट हाउस ने सूचित किया है कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस साल भारत में होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने वॉशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि श्री बाइडन राष्‍ट्रपति चुनाव की दौड़ में नहीं हैं, इसलिए वह ऐसे अनेक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं जिनमें पहले उनका जाना तय नहीं था। भारत इस वर्ष क्‍वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। क्‍वाड देशों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत ...