July 24, 2024 10:53 AM

अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्‍मू के आधार शिविर से दो हजार 907 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना

      अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दो हजार 907 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। आज सुबह 103 वाहनों के काफिले में तीर्थयात्री आधार शिविर से रवाना हुए।    इस जत्थे में दो हजार 194 पुरुष, 598 महिलाएं, 11 बच्चे, 91 साधु और 13 साध्वी शामिल हैं। इनमें से एक हजार एक सौ 34 तीर्थयात्री तड़के बालटल आधार-शिविर और एक हजार 773 तीर्थयात्री पहलगाम आधार-शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की आगे की यात्रा करेंगे।

July 22, 2024 11:00 AM

अमरनाथ यात्रा के लिए 3,281 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से रवाना  हुआ

पवित्र अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए 3,281 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 111 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 2,375 पुरुष, 822 महिलाएं, 6 बच्चे, 62 साधु और 16 साध्वियां (महिला साधु) शामिल थीं। इनमें से 1,302 तीर्थयात्री सुबह 3 बजे बालटाल बेस कैंप के लिए और 1,979 तीर्थयात्री सुबह 4 बजे पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

July 14, 2024 10:37 AM

चार हजार आठ सौ 89 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था श्री अमरनाथजी के दर्शन के लिए रवाना

श्री अमरनाथजी के दर्शन के लिए आज जम्‍मू के भगवती नगर आधार-शिविर से चार हजार आठ सौ 89 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है। इसमें तीन हजार छह सौ 72 पुरुष, एक हजार 86 महिलाएं, 21 बच्‍चे, 88 साधु और 22 साध्‍वियां हैं। इनमें से एक हजार आठ सौ 96 यात्री बालताल आधार-शिविर के लिए  और दो हजार नौ सौ 93 यात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए।