July 21, 2024 10:27 AM

तीर्थयात्रियों का एक और जत्था श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए रवाना

    श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए तीन हजार एक सौ 13 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार-शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में दो हजार तीन सौ 15 पुरुष, छह सौ 92 महिलाएं, चार बच्चे, 87 साधु और 15 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से एक हजार एक सौ 53 तीर्थयात्री तड़के बालतल आधार-शिविर और एक हजार नौ सौ साठ यात्री पहलगाम आधार-शिविर के लिए रवाना हुए।

June 30, 2024 11:14 AM

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था

      अमरनाथ यात्रा के पहले दिन कल कड़ी सुरक्षा के बीच 13 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस बीच 6 हजार 619 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।      इस जत्थे में 5 हजार 143 पुरुष, 1 हजार 141 महिलाएं, 18 बच्चे, 241 साधु और 76 साध्वी शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 15 ...

June 29, 2024 10:31 AM

अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 4 हजार 29 यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना 

4 हजार 29 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था कड़े सुरक्षा घेरे में 200 वाहनों के काफिले के साथ  अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है। जम्मू बेस कैंप से अब तक 8 हजार 632 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।