August 6, 2024 11:59 AM

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी

सरकार ने बांग्लादेश की स्थिति पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेताओं को बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में सर्वदलीय बैठक में मिली सर्वसम्मति और समर्थन की सराहना की।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू तथा केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बैठक में शामिल रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्या...

July 21, 2024 1:27 PM

संसद के बजट सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

संसद के बजट सत्र से पहले आज नई दिल्‍ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक सम्पन्न  हो गई है। इस दौरान सरकार ने संसद के दोनों सदनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की । केन्‍दीय मंत्री राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, जगत प्रकाश नड्डा, चिराग पासवान, रामदास आठवले और कांग्रेस नेता जयराम रमेश और गौरव गोगोई, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता प्रफुल्‍ल पटेल, डी.एम.के. नेता टी.आर. बालू और तिरुचि शिवा, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, ऑल इंडिया मजलिस-ए इत...

July 20, 2024 2:10 PM

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई

    सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी विपक्षी दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी।       बजट सत्र सोमवार से शुरू होकर अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा। आम बजट मंगलवार को पेश किया जाएगा। ये नरेन्‍द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। पिछले महीने संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा था कि ये बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्‍यवादी दृष्टिक...

July 17, 2024 9:06 AM

संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को होगी सर्वदलीय बैठक

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी। बजट सत्र इस महीने की 22 तारीख से अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा।  केंद्रीय बजट 23 जुलाई को प्रस्तुत किया जाएगा। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। पिछले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए  कहा था कि यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के ...