June 16, 2024 12:39 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ साझा करेंगे अपने विचार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 30 तारीख को आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी होगी। श्री मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुने जाने के बाद यह पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। इस  कार्यक्रम के लिए श्रोता टोल फ्री नंबर 18 00-11-78 00 के माध्यम से अपने विचार और सुझाव दे सकते हैं। 

June 16, 2024 8:27 AM

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग विषय पर चर्चा प्रसारित करेगा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग अपने साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में, कल रात 9.30 बजे "स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग" विषय पर चर्चा प्रसारित करेगा। इसमें मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरक्षित गोस्वामी और योग थेरेपी कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ईश्‍वर एन. आचार्य भाग लेंगे।      कार्यक्रम के दौरान श्रोता विशेषज्ञों से योग के विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछ सकेंगे। ये प्रश्न हमारे टेलीफोन नंबर 011-2342 1050 और 011-2331 4444 पर पूछे जा सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे नंबर ...