September 25, 2024 4:48 PM

पिछले 10 वर्षों में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि हुई है- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव  

      स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि हुई है। नई दिल्ली में आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के उनहत्‍तरवें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए श्री जाधव ने कहा कि सरकार ने मेडिकल सीटें बढ़ाने और प्रत्‍येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने जैसे कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक मजबूत चिकित्सा बुनियादी ढांचा बनाया है।     आकाशवाणी सम...

September 8, 2024 4:51 PM

इंडियन सोसायटी ऑफ ट्रांसप्‍लांट सर्जन्‍स दिल्‍ली के एम्‍स में दो दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है  

  देश में अंग प्रत्‍यारोपण सर्जरी की चुनौतियों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इंडियन सोसायटी ऑफ ट्रांसप्‍लांट सर्जन्‍स दिल्‍ली के एम्‍स में दो दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है       देश में अंग प्रत्‍यारोपण सर्जरी की चुनौतियों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इंडियन सोसायटी ऑफ ट्रांसप्‍लांट सर्जन्‍स दिल्‍ली के एम्‍स में दो दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है। इस सम्‍मेलन का उद्देश्‍य है- विभिन्‍न विशेषज्ञताओं वाले प्रत्‍यारोपण शल्‍य चिकित्‍सकों के बीच भागीदारी को बढावा देना और इस क्ष...

August 6, 2024 1:52 PM

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में 22 नए एम्स को मंजूरी दी गई: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल

सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देशभर में 22 नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी दी गई है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 19 एम्स ने काम करना शुरू कर दिया है। श्रीमती पटेल ने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत देश में एम्स की संख्या बढ़ाई है।

August 2, 2024 1:53 PM

देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू किए गए एम्स की गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखना चाहती है सरकार 

सरकार ने कहा है कि वह देश के अलग-अलग हिस्सों में शुरू किए गए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) की गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखना चाहती है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक पूरक उत्तर में बताया कि सरकार इन अस्पतालों में श्रेष्ठ चिकित्सक को नियुक्त करने के लिए प्रयासरत है और इसमें कुछ समय लग सकता है।      श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व की सर्वोत्तम चिकित्‍सा प्रणाली उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से देश के कई भागों में सत्रह से ...

July 12, 2024 10:57 AM

स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कुछ जटिलताओं के बाद कल दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

June 30, 2024 1:22 PM

दिल्‍ली एम्स  के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन विभाग और ऑपरेशन कक्ष  सुबह 7.30 बजे से पूरी तरह हुए शुरू 

      अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) दिल्‍ली के ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन विभाग और ऑपरेशन कक्ष आज सुबह 7.30 बजे से पूरी तरह शुरू हो गए हैं। एम्स ने सूचित किया था कि शुक्रवार को तेज बारिश के कारण ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था ।    सूचना के अनुसार एयर कंडीशनिंग के काम नहीं करने और दीवारों से पानी रिसने के कारण सभी ऑपरेशन कक्ष बंद पड़े थे। इसके कारण न्यूरो सर्जरी ठप रही और आपातकालीन मरीजों को सफदरजंग या अन्य सरकारी अस्पतालों में भेजा जा रहा था। अब ट्रॉमा सेंटर के सभी ऑपरेशन...

June 27, 2024 5:52 PM

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को एम्स, दिल्ली से छुट्टी मिली

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स से छुट्टी दे दी गई है। वृद्धावस्था संबंधी कारणों के बाद उन्हें कल रात भर्ती कराया गया था। 96 वर्षीय नेता को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

June 27, 2024 10:09 AM

वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को एम्स में भर्ती कराया गया

भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। बढ़ती उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्या के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। 96 वर्षीय श्री आडवाणी को एम्स के जराचिकित्सा विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि श्री आडवाणी की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।