August 15, 2024 10:36 AM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। कृषि और किसान कल्याण विभाग की यह डिजिटल पहल समय पर और सटीक कीट प्रबंधन सलाह देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करती है। कृषि मंत्रालय ने खेती के नायकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में एक हजार से अधिक किसानों को आमंत्रित किया है। श्री चौहान विशेष आमंत्रित अतिथियों से संवाद करेंगे...

August 3, 2024 2:44 PM

कृषि सरकार की आर्थिक नीति का केन्‍द्र है- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत अतिरिक्त खाद्यान्‍न उत्‍पादन करने वाला देश है और वह  वैश्विक खाद्य सुरक्षा और वैश्विक पोषण सुरक्षा कार्यों में लगा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि सरकार सुधारों के साथ कृषि क्षेत्र को मजबूत कर रही है और इनका उद्देश्‍य किसानों के जीवन में सुधार लाना है। आज नई दिल्‍ली में 32वें अंतर्राष्‍ट्रीय कृषि अर्थशास्‍त्री सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कृषि, सरकार की आर्थिक नीति का केन्‍द्र है। उन्‍होंने कहा कि भारत मोटे अनाज, दूध, दाल और मसालों का सब...

July 30, 2024 1:10 PM

लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, देश में कृषि विकास दर लगभग चार प्रतिशत

  कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि बुनियादी ढांचा कोष के तहत देशभर में 76 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की 72 हजार बुनियादी ढांचा परियोजनाएं बनाई गई हैं। यह योजना 2020 में घाटे को कम करने, किसानों के लिए उचित मूल्य प्रदान करने, कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने और कृषि बुनियादी ढांचे के लिए निवेश आकर्षित करने के लिए फसल प्रबंधन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।    उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा पात्र कर्जदारों को एक लाख करोड़...

July 8, 2024 9:15 PM

10,000 एफपीओ के लक्ष्य के मुकाबले देश भर में लगभग 8800 एफपीओ स्थापित किए गए: शिवराज सिंह चौहान

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश भर में दस हजार किसान उत्‍पादक संगठन-एफपीओ के लक्ष्य के मुकाबले, लगभग आठ हजार आठ सौ एफपीओ स्थापित किए गए हैं। ये संगठन किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुओं का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उनके लिए बेहतर प्रौद्योगिकी, ऋण और अधिक बाजारों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करते हैं। दिल्ली हाट में एफपीओ मेले का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल है कि ग्राहकों को सस्ती कीमत प...