July 16, 2024 9:00 AM

अफगानिस्तान: नंगरहार प्रांत में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ में 35 लोगों की मौत, 250 लोग घायल

  पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मृत्यु हो गई और 250 लोग घायल हो गए। इस आपदा के कारण कल पाकिस्तान के सीमावर्ती प्रांत के आस-पास के क्षेत्रों और जलालाबाद की प्रांतीय राजधानी सुख रोड़ जिला प्रभावित हुआ है। हताहतों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है।   नंगरहार के पास स्थित कुनार प्रांत में इसी तरह की एक प्राकृतिक आपदा में पांच लोगों की मृत्यु हुई है। मई महीने से अफगानिस्तान में तेज बारिश और बाढ़ के कारण 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजार...

July 1, 2024 10:06 AM

संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर हो रहे सम्मेलन में भाग ले रहा है भारत

  भारत संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अफगानिस्तान पर हो रहे सम्मेलन में भाग ले रहा है। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव जे.पी. सिंह बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तालिबान शासित देश में अफगानी लोगों के जीवन में सुधार और सुगमता के उपाय तलाशने पर हो रहे इस तीसरे सम्मेलन में भारत सहित 25 देश शामिल हैं। तालिबान के पहली बार इस विचार विमर्श में शामिल होने को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने इस बात से इंकार किया है कि दोहा में हो रही बैठक तालिबान को अंतर्...

June 21, 2024 10:04 AM

टी-20 विश्वकप: सुपर-8 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया

ट्वेन्टी-20 क्रिकेट विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया है। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्‍तान की तरफ से अज्‍मतुल्‍लाह उमरजई ने सर्वाधिक 26 रन बनाए और भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। भारत के लिए सूर्य कुमार यादव ने सर्वाधिक 53 रन बनाए जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान ने तीन विकेट लिए। सूर्य कुमार यादव को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।     सुपर-8 में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बा...