July 30, 2024 5:54 PM

झारखंड में हावड़ा-मुंबई रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा, रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

झारखंड में हावड़ा-मुंबई रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी से उतरने से दो यात्रियों की मृत्‍यु हो गई और 24 यात्री घायल हो गए। ट्रेन के बी-4 कोच से दो यात्रियों के शव बरामद किये गये। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फंसे हुए यात्रियों को विशेष ट्रेन से उनके गंतव्य तक भेजा गया है।   रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह रा...

July 17, 2024 11:11 AM

पेरू:  बस दुर्घटना में 26 लोगों की मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल

  पेरू में, अयाकुचो के दक्षिणी क्षेत्र में एक बस दुर्घटना में 26 लोगों की मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कल लॉस लिबर्टाडोरेस राजमार्ग पर बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।     

July 16, 2024 1:53 PM

महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर से टकराई बस, पांच लोगों की मौत और 42 घायल

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के एक ट्रैक्टर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। यह हादसा नवी मुंबई के पनवेल के पास कल आधी रात के आसपास हुआ। बस में 54 श्रद्धालु सवार थे जो आषाढ़ी एकादशी समारोह के लिए पंढरपुर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर से टकराने के बाद बस एक्सप्रेसवे पर एक बैरिकेड से टकरा गई और 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से सात की हालत गंभीर है।

July 16, 2024 11:05 AM

बिहार: पटना जिले में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, सात घायल

  बिहार के पटना जिले में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। बाढ़ अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक सिंह ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि यह दुर्घटना पटना-बख्तियारपुर चार-लेन राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एक खड़े ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन के सभी यात्री गंगा उमानाथ घाट पर मुंडन संस्कार कराने के लिए नवादा से जा रहे थे।

July 11, 2024 12:50 PM

उत्तर प्रदेश: हाथरस जिले में बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, 16 लोग घायल

  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज एक निजी बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। हादसा आज सुबह सिकंदराराऊ इलाके में एनएच-91 पर हुआ जब एक तेज रफ्तार बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हाथरस और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

July 10, 2024 12:48 PM

उत्तर प्रदेश: उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बांगरमऊ के निकट आज सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दुग्‍ध टैंकर से एक डबल डेकर बस की टक्कर हो जाने से कम से कम 18 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 19 लोग घायल हो गए। यह बस दिल्ली से बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई और लोग बस से बाहर जा गिरे। पुलिस और अन्य आपातकालीन कर्मी पीड़ितों को वहां से निकालने के लिए घटनास्‍थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं-0515-297...

June 29, 2024 11:10 AM

महाराष्ट्र: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत 

महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर कल रात दो कारों के बीच टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जालना जिले में समृद्धि राजमार्ग पर कदवांची गांव के पास हुई। यह हादसा तब हुआ जब एक कार ईंधन भरवाने के बाद गलत साइड से राजमार्ग पर घुस गई और नागपुर से मुंबई जा रही दूसरी कार से टकरा गई। घायलों का इलाज जालना जिला अस्पताल में चल रहा है।

June 28, 2024 1:40 PM

कर्नाटक: हावेरी जिले के ब्यादगी ताल्लुक में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, चार घायल 

कर्नाटक के हावेरी जिले के ब्यादगी ताल्लुक में गुन्‍डनहल्‍ली क्रॉस के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के सड़क किनारे खड़े ट्रक के टकरा जाने से तेरह लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।   मृतकों में आठ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना आज तड़के पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मृतक शिवामोगा जिले के ऐमीहट्टी गांव के थे और सदावत्‍ती येलम्मा देवी मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद घर लौट रहे थे।   चार घायलों को हावेरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावेरी के पुलिस प्र...

June 12, 2024 1:36 PM

तमिलनाडु: सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

तमिलनाडु में आज एक दुर्घटना में एक बच्चे और चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सेलम के सुक्कमपट्टी रोड पर एक निजी बस की दो मोटरसाइकिलों से टक्कर के कारण हुई। बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को सेलम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।