September 22, 2024 6:19 PM
भाजपा ने आम आदमी पार्टी की जनसभा को एक नाटक करार दिया
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सहित पार्टी के मुख्य नेताओं ने आज नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नैतिक कारणों से दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता का कोई लोभ नहीं है और उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी से काम किया। इसके अतिरिक्त श्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने ...