June 25, 2024 9:02 PM
18वीं लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों की शपथ लेने की प्रक्रिया पूरी हुई
8वीं लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों की शपथ लेने की प्रक्रिया आज पूरी हो गई। लोकसभा के पहले सत्र के आखिरीदो दिनों में पांच सांसदों को छोड़कर सभी सांसदों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ। श्री मोदी लोकसभा में सदन के नेता हैं। आज दूसरे दिन ओम बिड़ला, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, सुप्रिया सुले, हेमा मालिनी, यूसुफ पठान समेत कई प्रमुख सांसदों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के किशोरी लाल और इमरान मसूद, समाजवादी पार्टी से इकरा चौधरी...