June 15, 2024 8:11 PM

हज यात्री खुले आसमान के नीचे रात बिताएंगे और जानवरों की बलि और शैतान को प्रतीकात्मक रूप से पत्थर मारने के लिए कल सुबह मीना लौटेंगे

हज यात्रा के लिए दुनिया भर से लगभग 20 लाख हज यात्री आज सऊदी अरब के अराफात के मैदानों में एकत्रित हुए। भारत से भी एक लाख 75 हजार से अधिक लोग इस यात्रा पर गये हैं। सफेद वस्त्र पहने हज यात्रियों ने खुतबा-ए-हज या हज-उपदेश सुना। साथ ही दोपहर और दोपहर बाद की नमाज अदा की।   जायरीन अब मुजदलिफा के लिए रवाना होंगे और शाम और रात की नमाज एक साथ अदा करेंगे। इस दौरान ये यात्री शैतान का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन कंक्रीट के खंभों पर पत्थर मारने के लिए कंकड़ इकट्ठा करेंगे। इसके बाद वे खुले आसमान के नीचे रा...