July 16, 2024 6:21 PM

भारत के शौर्य बावा ने अमरीका के ह्यूस्टन में विश्व जूनियर स्क्वाश के सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के शौर्य बावा ने अमरीका के ह्यूस्टन में विश्व जूनियर स्क्वाश के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के लो वा सर्न को 3-2 से हराया। 18 वर्ष के बावा 2014 में कुश कुमार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले वे दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए। करीब 80 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में वह पांचवें गेम में पिछड़ गए थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में बावा का सामना मिस्र के शीर्ष वरीयता प्राप्त मोहम्मद जकारिया से होगा। वहीं, अनाह...

July 7, 2024 9:14 PM

एशियाई डबल्स स्क्वाश चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह ने दोहरे खिताब जीते

एशियाई डबल्स स्क्वाश चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह ने दोहरे खिताब जीते। मेंस डबल्‍स के फाइनल में वेलावन सेंथिलकुमार के साथ उन्‍होंने मलेशिया के ओंग साई हुंग और सियाफिक कमाल की जोड़ी को 11-4, 11-5 से शिकस्त दी। वहीं मिक्‍स्ड डबल्‍स में अभय और जोशना चिनप्पा की जोडी ने टोंग सेज विंग और टांग मिंग होंग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 11-8, 10-11, 11-5 से हराकर खिताब जीता।

April 27, 2024 8:28 PM

राष्ट्रीय चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार ने चेक गणराज्य के याकूब सोलनिकी पर सीधे गेम में जीत के साथ पेरिस के पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट बैच ओपन स्क्वाश के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

            राष्ट्रीय चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार ने चेक गणराज्य के याकूब सोलनिकी पर सीधे गेम में जीत के साथ पेरिस के पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट बैच ओपन स्क्वाश के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  सेमी-फाइनल में उनका मुकाबला हांगकांग के एंडीज लिंग से होगा।     इस बीच, चौथी वरीयता प्राप्त आकांक्षा सालुंखे अमेरिका के स्प्रिंगफील्ड में पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट, एक्सप्रेशन सेंट जेम्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त अलीना बुशमा से हार गई।