March 30, 2024 1:40 PM
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज में तैनात 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज में तैनात 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया है। भारतीय नौसैनिक बलों ने इस तरह की घटनाओं से निपटने की विशेषज्ञता और रणनीतिक समन्वय का इस्तेमाल करते हुए समुद्री डकैतों के साथ बातचीत शुरू की और उन्हें बिना रक्तपात के आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया। यह सफल अभियान समुद्री डकैती की घटनाओं से निपटने और क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना की निर्...