July 25, 2024 9:29 PM

पेरिस ओलिंपिक खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाडियों के दल में से 25 प्रतिशत खेलो इंडिया के एथलीट

    सरकार ने कहा है कि पेरिस ओलिंपिक खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल में से 25 प्रतिशत खेलो इंडिया के एथलीट हैं। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मां‍डविया ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेरिस गए भारत के कुल एक सौ 17 एथलीटों में से खेलो इंडिया के 28 एथलीट ओलिं‍पिक खेल 2024 में भाग लेंगे। डॉ. मांडविया ने कहा कि देश भर में कुल एक हजार से अधिक खेलो इंडिया केंद्र और 302 मान्यता प्राप्त खेल अकादमियां पहले ही स्वीकृत की जा चुकी हैं...