July 22, 2024 8:29 AM

संसद का बजट सत्र आज से शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी

संसद का बजट सत्र आज शुरू हो रहा है। 12 अगस्‍त तक चलने वाले इस सत्र में 16 बैठकें होंगी। इस सत्र में मुख्‍य रूप से केन्‍द्रीय बजट 2024-25 से संबंधित वित्तीय कार्य निपटाए जाएंगे। दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कल सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार किसी भी विषय पर खुले मन से चर्चा के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि संसद की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करना सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्‍मेदारी है। श्री रिजिजू ने बहुमूल्य सुझव...