August 8, 2024 9:18 PM

संसद ने वित्त विधेयक, 2024, विनियोग विधेयक, 2024 और जम्मू और कश्मीर विनियोग  विधेयक, 2024 पारित कर दिया है

  संसद ने वित्त विधेयक, 2024, विनियोग विधेयक, 2024 और जम्मू और कश्मीर विनियोग  विधेयक, 2024 पारित कर दिया है। लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही पारित कर चुकी है।   वित्त विधेयक वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाता है। विनियोग विधेयक वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान सेवाओं के लिए भारत की समेकित निधि और कुछ राशियों के भुगतान तथा विनियोग को अधिकृत करने का प्रयास करता है। जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक वित्तीय वर्ष 2024-25 की सेवाओं के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू...