August 18, 2024 12:22 PM
तीन चरणों में होंगे जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, हरियाणा में एक ही चरण में होगा मतदान
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अगले महीने की 18 तारीख से तीन चरणों में होंगे और हरियाणा में एक ही चरण में पहली अक्टूबर को चुनाव होंगे। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज नई दिल्ली में इस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान अगले महीने की 18 तारीख को, दूसरे चरण का 25 तारीख को और तीसरे तथा अंतिम चरण का मतदान पहली अक्टूबर को होगा। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 87 लाख से अधिक मतदाता 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नेताओं...