June 28, 2024 8:19 PM

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अगले सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अगले सप्ताह होने वाले शंघाई सहयोग संगठन, एससीओ शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने आज संवाददाताओं से यह बात कही ।  शिखर सम्मेलन 3 से 4 जुलाई तक कजाकिस्तान के अस्ताना में होगा। लेबनान की स्थिति पर एक सवाल का जवाब देते हुए, श्री जयसवाल ने कहा कि लगभग दो से तीन हजार भारतीय वहां रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास उनके संपर्क में है और उन्हें दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। श्रीलंका में पकड़े...