August 1, 2024 9:04 PM
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके ही, भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि हुई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके ही, भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है। श्री प्रधान लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 2013-14 में शिक्षा पर चार लाख 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे थे, जो आज बढ़कर नौ लाख 19 हजार करोड़ रुपये हो गया है। श्री प्रधान ने यह भी बताया कि 2013-14 के बाद से उच्च श...